मेरठ

CCSU News: बीएससी नर्सिंग के छात्रों का सीसीएसयू कैम्पस में हंगामा

CCSU News: परीक्षा में बैक और मुख्य परीक्षा की तिथि व समय एक साथ होने को लेकर आज बीएससी नर्सिग के छात्रों ने सीसीएसयू कैंप में हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2023, 1:30 PM IST
CCSU News: बीएससी नर्सिंग के छात्रों का सीसीएसयू कैम्पस में हंगामा
CCSU News: बीएससी नर्सिंग के छात्रों का सीसीएसयू कैम्पस में हंगामा

CCSU News: मेरठ चौधरी चरण सिंह विवि कैम्पस से संबंधित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्रों की बैक व मेन पेपर परीक्षा फरवरी 2023 में चार पेपरों की तिथि व समय एक साथ होने की वजह से छात्रों की परीक्षा छूट गई थी। इस संबंध में सीसीएसयू से संबंधित केएमसी, बीआईटी, मुजफ्फरनगर नर्सिंग कॉलेज के छात्र कैम्पस पहुंचे। छात्रों ने इस दौरान कुलपति कार्यालय पर धरन प्रदर्शन करते हुए हंगाम किया। छात्रों का कहना था कि उनकी छूटी हुई परीक्ष विवि प्रशासन फिर से करवाए।

छात्रों का कहना हैं कि बीएससी नर्सिंग सेकेण्ड ईयर सोशियोलॉजी,थर्ड ईयर की चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग की परीक्षा दिनांक 10 जून को सम्पन्न हो गई हैं। लेकिन अन्य तीन पेपरों की परीक्षा व प्रथम सेकेण्ड की बैक परीक्षा नहीं हुई हैं। जबकि नर्सिंग काउंसलिंग ने नियम बनाया है कि जब तक तीनों साल पूरी तरह से पास नही होंगे तब तक चौथे वर्ष की परीक्षा में छात्र नहीं बैठ सकते हैं।

छात्र सभी बैक परीक्षा कराने की मांग को लेकर पूरे दिन हंगामा करते रहे। वहीं असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा सत्यप्रकाश ने नर्सिंग काउंसलिंग को पत्र लिखकर छात्रों की परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। राहुल,आकृति शर्मा,हिमांशु मलिक,विपुल अहलावत,हिमानी सिंह,प्रशांत चौधरी,शायमा परवीन,निखिल आदि छात्र मौजूद रहे।

इस दौरान छात्रों ने कहा कि विवि अपनी तानाशाही पर उतर आया है। नर्सिग के छात्रों से खिलवाड़ किया जा रहा है। नर्सिग के छात्रों ने कहा कि अगर विवि प्रशासन ने परीक्षा नहीं कराई तो वे सीसीएसयू कैंपस में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जब तक उनकी मांग नहीं मान ली जाती वो उठेंगे नहीं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला