31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B.Ed Entrance Exam 2023: मुन्ना भाइयों पर कड़ी नजर, 500 मीटर के दायरे में इंटरनेट और फोटो स्टेट की दुकानें बंद

B.Ed Entrance Exam 2023: आज कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 की शुरू हो चुकी है। बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर काफी सख्ती की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 15 Jun 2023, 11:14 AM IST

ju1505.jpg

B.Ed Entrance Exam 2023: आज पश्चिमी यूपी में मेरठ सहित विभिन्न जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में इंटरनेट और फोटो स्टेट से संबंधित दुकानें बंद कराई गई हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा आज विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। मेरठ में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए सुबह सात बजे से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षार्थियों को बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। अन्य जिलों में भी कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा जारी है।

केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। मेरठ में परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर मुन्ना भाइयों की धरपकड़ के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। परीक्षा से पूर्व केंद्रों के मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में मीडिया के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : Darul Uloom: दारुल उलूम का फरमान, छात्रों ने अंग्रेजी पढ़ी तो होगा निष्कासन, पहले बने आलिम फिर बने डॉक्टर और वकील

सुबह की पाली में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह आठ बजे से अभ्यार्थी पहुंचने शुरु हो गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और वहां तैनात स्टाफ को परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीएड प्रवेश परीक्षा पहली पारी 9:00 से शुरू हुई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश