मेरठ

विहिप नेता की भतीजी का दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास

मेरठ के मवाना क्षेत्र की घटना, ट्यूशन से लौट रही थी, भीड़ ने एक को पकड़ा  
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2018, 10:06 PM IST
meerut

मेरठ। मवाना में ट्यूशन से वापस लौट रही कक्षा 12 की छात्रा के अपहरण का पांच लोगों ने प्रयास किया। छात्रा कक्षा 12 की छात्रा है और उस समय ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। छात्रा के साथ कार सवार युवकों द्वारा जबरदस्ती करते देख मौके पर मौजूद भीड़ ने एक युवक को दौड़कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए थाने ले आए। बाकी आरोपी भाग गए। जिस छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया वह विहिप के जिलाध्यक्ष अमर रस्तोगी की भतीजी है। युवक काफी दिन से छात्रा का पीछा कर रहे थे। घटना से मवाना कस्बे में आक्रोश है।

ट्यूशन से लौट रही थी

मवाना के विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष की भतीजी टयूशन से वापस लौट रही थी। इसी दौरान कार सवाल पांच युवकों ने उसे कार में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। बीच-बाजार में खींचतान होती देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया। कार से दो युवक बाहर निकले और उसका मुंह बंद कर उसे कार के भीतर ढकेलने लगे। इतने में भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने छात्रा को पहचान लिया और कार को घेर लिया। भीड़ ने कार से उतरे एक युवक को दबोच लिया। जबकि बाकी चार अन्य कार में बैठकर फरार हो गये। दबोचे गए युवक की मौके पर ही भीड़ ने जमकर पिटाई की। पकड़े गए युवक की पहचान वाजिद के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कर्इ दिनों से पीछा कर रहे थे

विहिप नेता की भतीजी के अपहरण के प्रयास की बात मवाना में पता लगते ही तनाव फैल गया। छात्रा ने बताया कि एक आरोपी ने पहले उसे एक पत्र दिया, लेकिन उसने उसे फेंक दिया। उसके बाद ही आरोपी युवकों ने छात्रा को उठाने का प्रयास किया। घटना के बाद विहिप के कार्यकर्ता थाने पहुंच गये और दिनदहाड़े हुई इस घटना पर आक्रोश जताया। फरार होने वाले आरोपी तेली वाला कुंआ निवासी चांद, साजेब और जुबेर के अलावा एक अन्य है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Updated on:
29 Mar 2018, 10:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला