2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खून देकर बचाई युवती की जान

जब युवती को कोई खून देने वाला नहीं मिला तो ड्यूटी पर तैनात सिपाही यश कुमार ने खुद अपना खून देने का फैसला किया।

2 min read
Google source verification
up police

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। शाहजहांपुर में एक सिपाही ने जिंदगी और मौत से जूझ रही घायल युवती को अपना खून देकर उसे नई जिंदगी का तोहफा दिया है। यूपी पुलिस के सिपाही की दरियादिली से पुलिस अधिकारियों का भी सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। इसीके चलते पुलिस के आलाधिकारी सिपाही की मानवता के लिए उसे सम्मानित करने की बात कर रहे हैं।

पुवायां थाने में तैनात यूपी पुलिस के कान्स्टेबल यश कुमार 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। जैसा नाम वैसा ही इस सिपाही का काम भी है। यपूी पुलिस के ये सिपाही यश कुमार ने जिन्दगी और मौत से जूझ रही एक युवती को उस वक्त अपना खून दिया जब खून देने के लिए युवती को कोई नहीं मिल रहा था।


सिरफिरे ने मारी थी गोली

दरअसल थाना पुवायां के लखवा गांव में एक सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मार दी थी। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया था। युवती के साथ उसकी सुरक्षा के लिए सिपाही यश कुमार को भेजा गया था। अधिक खून बह जाने के कारण युवती को खून की बेहद जरूरत थी। कमजोर मां-बाप को देखकर वहां मौजूद डाक्टरों ने मां बाप का खून लेने से इन्कार कर दिया। जब युवती को कोई खून देने वाला नहीं मिला तो ड्यूटी पर तैनात सिपाही यश कुमार ने खुद अपना खून देने का फैसला किया। सिपाही के ही खून से जिन्दगी और मौत से लड़ रही युवती को नई जिन्दगी मिल गई। आज वो खतरे से बाहर बताई जा रही है। यूपी पुलिस के इस सिपाही का मानना है कि पुलिस डयूटी के साथ हम सबको मानवता के अपने कर्तव्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए। सिपाही ने अपने पुलिस साथियों से भी अपील की है कि वो समाज के लिए भी कुछ ऐसा करें जिससे पुलिस विभाग की मानवतावादी छवि बन सके।


मिलेगा सम्मान

अपने सिपाही की इस दरियादिली ने पुलिस के अफसरों का भी सीना चौड़ा हो गया है। पुलिस के अफसरों को इस बात पर गर्व है कि विभाग में ऐसे कई लोग हैं जो मानवता की मिसाल पेश करते हैं। अब अफसर यश को पुलिस कार्यक्रम में सम्मानित करने की बात कर रहे हैं।


डीजीपी की वर्कशॉप का असर

बात दें कि यूपी पुलिस की छवि को सकारात्मक बनाने के लिए खुद सूबे के डीजीपी ओपी सिंह ने एक खास वर्कशॉप की थी जिसके बाद कई जिलों से यूपी पुलिस के मानवता से जुड़े किस्से सुनने को मिले थे। ऐसे में जरूरत है यश जैसे पुलिकर्मियों को प्रोत्साहित करने की ताकि पुलिस की सकारात्मक छवि भी लोगों के सामने पेश हो सके।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग