मेरठ

होली पर कर रहे थे यह काम, एक दिन में रिकार्ड एफआर्इआर!

पीवीवीएनएल ने मेरठ जोन में दिनभर में 3570 कनेक्शनों की चेकिंग की
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2018, 1:51 PM IST
meerut

मेरठ। पीवीवीएनएल ने पिछले दिनों विजिलेंस टीमों में बढ़ोतरी की थी आैर विशेष अभियान चलाने की बात कही थी। 10 से 19 की गर्इ विजिलेंस टीमों ने मेरठ जोन में विभागीय कर्मचारियों के साथ कर्इ जगह छापेमारी की आैर रिकार्ड बना डाला। एक दिन में मेरठ जोन में इतनी एफआर्इआर कभी दर्ज नहीं की गर्इ हैं। एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि लोग बिजली चोरी छाेड़ दें, नहीं तो इससे भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता बिजली चोरी नहीं करेंगे तो उन्हें सस्ती दरों पर 24 घंटे बिजली मिल सकती है।

695 कटिया कनेक्शन मिले

हाेलिका दहन वाले दिन विजिलेंस टीमों ने एक साथ मेरठ जोन के कर्इ जनपदों में 661 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 3570 कनेक्शनों की चेकिंग की गर्इ। इसमें 14 मीटर भी शंट मिले। जोन के कर्इ जनपदों में 695 कनेक्शन कटिया डालकर चलाए जा रहे थे। गाजियाबाद में एक दिन में 1449 स्थानों पर विजिलेंस की छापेमारी में घरों में 203 कटिया कनेक्शन मिले, इनमें टीम ने 198 के खिलाफ एफआर्इआर दर्ज करार्इ है। इसी तरह मुरादाबाद में 693 घरों में हुर्इ छापेमारी में 215 कटिया कनेक्शन पकड़े गए। सहारनपुर में 671 में 131 कटिया कनेक्शन आैर नोएडा में 96 जगह छापेमारी में 15 कटिया कनेक्शन पकड़े गए। इस एक दिन में जोन में कुल 695 कटिया कनेक्शन मिले, इनमें 683 के खिलाफ एफआर्इआर दर्ज करार्इ गर्इ है।

विशेष अभियान जारी रहेगा

पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने पिछले दिनों अफसरों की बैठक लेकर बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसमें विजिलेंस टीमों को मुख्य भूमिका में लाने के लिए टीमों की संख्या 10 से बढ़ाकर 19 की गर्इ थी। एमडी ने कहा है कि लोग अपने कनेक्शन नियमित करा सकते हैं। पकड़े जाने पर एफआर्इआर आैर अन्य परेशानियों से बच सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला