मेरठ

Contaminated water in Meerut : सरधना में दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार, अधिकारियों ने लगाई दौड़े

Contaminated water in Meerut मेरठ के सरधना में दूषित पानी पीने से ग्रामीण और बच्चे बीमार हो गए। पानी पीने से सबसे अधिक बच्चे बीमार हुए। दूषित पानी से बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए। उनकी हालात अधिक खराब हुई तो निकट के सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं दूषित पानी से पीने से ग्रामीणों और बच्चों की हालात खराब होने की जानकारी अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 2:11 PM IST
सरधना में दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार, अधिकारियों ने लगाई दौड़े
,,सरधना में दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार, अधिकारियों ने लगाई दौड़े

Contaminated water in Meerut जिले के सरधना कस्बे में दूषित पानी पीने से ग्रामीण और बच्चों की हालात बिगड़ गई। इससे मेरठ में स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना मेरठ के सरधना कस्बे मोहल्ला मंडी चमारन की है। जहां पर आज सुबह दूषित पानी पीने से अचानक ग्रामीणों और बच्चों की हालात खराब हो गई। हालात बिगड़ने पर सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी लगने बाद अधिकारियों ने भी गांव की ओर दौड़ लगा दी।

दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों में कई की हालत गंभीर बनी है। अधिकारी मौके पर हैं और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। अधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं पानी पीने से लोगों की हालत बिगड़ने की खबर फैलने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब पानी पीने से परहेज कर रहे हैं।

दूषित पानी से सबसे अधिक हालत बच्चों की खराब हुई। पानी से बच्चों के पेट में संक्रमण हुआ है। जिसके चलते उनको पेट में दर्द के साथ ही उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। वहीं ग्रामीणों को पानी नहीं पीने की सलाह दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला