गाजियाबाद में सबसे अधिक डेंगू के मरीजा साहिबाबाद और मकनपुर के हैं। डेंगू के अधिकांश मरीज अक्टूबर में सामने आए हैं। मेरठ और गाजियाबाद ही नहीं मंडल के सभी जिलों का यही हाल है। मंडल के जिलों में डेंगू के सबसे अधिक मरीज पाए गए हैं। हालांकि तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह भी है कि मरीजों की हालत अधिक गंभीर नहीं है। जिले में मिले डेंगू के मरीजों में करीब 45 प्रतिशत ऐसे हैं जिन्हें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी है। बता दें कि डेंगू वायरस संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलते हैं। इसकी चपेट में आने के बाद मरीज को बुखार, शरीर में दर्द, उल्टी और ब्लडप्रेशर में गिरावट आती है।