Kartik Purnima Ganga Mela Makhdumpur मखदूमपुर में गंगा किनारे तंबुओं का नगर बस गया है। मेला मखदूमपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुगण गंगा में स्नान करेंगे। जनपद में गंगा स्नान के अन्तर्गत मखदूमपुर में लगने वाले गंगा स्नान मेले के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां भी पूरी हो गई हैं। तैयारियों की समीक्षा पहले जिलाधिकाकरी और उसके बाद एडीजी मेरठ जोन भी कर चुके हैं। मेला स्थल मखदूमपुर पहुंचे एडीजी के साथ एसएसपी मेरठ, एसपी देहात, सीओ मवाना, एसड़ीएम मवाना एवं मेले से सम्बन्धित जिला पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।