मेरठ

विवेक तिवारी हत्‍याकांड: आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्‍नी का अब यह वीडियो वायरल, मची खलबली- देखें वीडियो

लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्‍याकांड में अब आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्‍नी का एक वीडियो हुआ वायरल

2 min read
Oct 08, 2018
Rakhi Malik
विवेक तिवारी हत्‍याकांड: आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्‍नी का अब यह वीडियो वायरल, मची खलबली- देखें वीडियो

मेरठ। लखनऊ में हुई एप्‍पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्‍या के मामले में अब आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्‍नी का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। अभी तक प्रशांत चौधरी की पत्‍नी की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया था। प्रशांत चौधरी की पत्‍नी राखी मलिक मेरठ के रोहटा गांव की रहने वाली हैं।

यह था मामला

आपको बता दें क‍ि लखनऊ के गोमतीनगर में 28 सिंतबर की रात को एप्‍पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। इस मामले में दो सिपाहियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रशांत और संदीप दोनों ही गोमती नगर थाने में तैनात थे। प्रशांत चौधरी की पत्‍नी राखी मलिक भी गोमती नगर थाने में ही तैनात हैं। वहीं, प्रशांत चौधरी के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई बगावती मैसेज वायरल हुए। इसके बाद कुछ सिपाहियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और इसकी फोटो वायरल कर दी। इस पर कुछ पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड किया जा चुका है। अब फिर से एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें 10 अक्‍टूबर को विरोध की बता की जा रही है। हालांकि, एसपी सिटी ने इसे फेक मैसेज बताया।

यह है वीडियो में

इस बीच प्रशांत चौधरी की पत्‍नी राखी मलिक का भी एक वीडिया वायरल हुआ है। इसमें उन्‍होंने सभी पुलिसकर्मियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वीडियो में उन्‍होंने कहा है, सिपाहियों व कर्मचारियों से मेरी अपील है। प्रिय साथियों मैं महिला कांस्‍टेबल राखी मलिक पत्‍नी प्रशांत चौधरी सभी सिपाहियों व कर्मचारियों से अनुराेध करती हूं कि सभी अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्‍य का पालन करें। पुलिस बल अनुशासन पर कायम है। मुझे पुलिस विभाग पर पूरी आस्‍था और विश्‍वास है। हमारे मामले में जो भी जांच चल रही है, मुझे पूरा विश्‍वास है क‍ि जो भी घटना हुई है, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। आप सबसे अनुराेध है क‍ि आप अपना विरोध तत्‍काल बंद करें। किसी के बहकावे में न आएं। जो साथ इसका विरोध कर रहे हैं, वे इसको तत्‍काल बंद करें और निष्‍ठा से अपनी ड्यूटी करें।

Published on:
08 Oct 2018 11:47 am