दरअसल, प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक मेरठ के भदौड़ा गांव की रहने वाली है। यह वेस्ट यूपी का चर्चित गांव है। कारण, कुख्यात योगेश भदौड़ा भी इसी गांव का रहने वाला है जो कि फिलहाल जेल में बंद है। प्रशांत के ससुर जिनका नाम भोपाल है वह अपने दामाद के पक्ष में खड़े हैं और उनका कहना है कि किसी ने उनके दामाद को फंसाने के लिए साजिश रची है। क्योंकि प्रशांत ऐसा काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रशांत शांत स्वभाव का है और उसने तो कभी उनसे आंख उठाकर बात तक नहीं की। फिर वह किसी की हत्या कैसे कर सकता है। वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और न्याय की मांग करेंगे।