दरअसल, बेटे गुलहसन की मौत से सदमें में आज तक उनके पिता अखतर उभर नहीं पाये हैं। जुबा पर केवल एक ही सवाल है कि कोई कह दे कि उसके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है और हत्यारे को सजा मिल जाये। लेकिन उसका कहना है कि पुलिस ने तो उसको आत्महत्या बताकर मामले को ही रफा दफा कर दिया। जिससे दुखी होकर अख्तर ने पुलिस जांच पर सवाल खड़े कर दिये और दुबारा जांच की मांग की है।