यहां बता दें कि शनिवार को तहसील धनौरा का गांव रसूल आज अचानक चर्चा में आ गया,गांव के बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया है। जिस पर किसान एकता जिंदाबाद का नारा लिखने के साथ ही एक अच्छी खबर भाजपा के लिए नहीं लिखी है। इस पर लिखा है कि बी जे पी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। जान माल की स्वंय रक्षा करें। सौजन्य से किसान एकता, रसूलपुर माफ़ी,अमरोहा। इस बोर्ड के लगने से स्थानीय भाजपा के साथ ही पुलिस प्रशासनिक खेमे में भी हडकम्प मच गया है।