मेरठ

Exclusive- विवेक तिवारी हत्‍याकांड: हत्‍यारोपी प्रशांत चौधरी की पत्‍नी राखी के पास है इतनी संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

लखनऊ में हुए एप्‍पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्‍या का मामला, आरोपी प्रशांत चौधरी की पत्‍नी है सिपाही
3 min read
• •
Updated: 3 Oct 2018, 4:43 PM IST
Rakhi Malik
Exclusive- विवेक तिवारी हत्‍याकांड: हत्‍यारोपी प्रशांत चौधरी की पत्‍नी राखी के पास है इतनी संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

मेरठ। एप्‍पल के मैनेजर विवेक तिवारी का हत्यारोपी सिपाही प्रशांत चौधरी एक संपन्‍न घर से है। इतना ही नहीं उसकी पत्‍नी राखी मलिक भी काफी संपन्न घर से ताल्लुक रखती है। राखी मलिक का खुद भी पुलिस महकमे में खासा रुतबा है। पुलिस में भर्ती के बाद से उसकी अपनी सर्किल में काफी दादागिरी चलती थी।

प्रशांत चौधरी भी काफी संपन्न घराने से है

हत्यारोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक भदौड़ा गांव की रहने वाली हैं। उसी गांव के एक शख्‍स बताते हैं क‍ि वह अपने साथ की सभी महिला पुलिसकर्मियों की मदद करती है। रुपये-पैसे से मजबूत राखी अपने साथियों की मदद में कभी पीछे नहीं हटीं। उनके अनुसार, राखी बचपन से ही काफी चंचल थी और वह कई बार गांव में लोगों से लड़ने लगती थी। उसकी इसी हरकतों को देखकर लोग कहते थे कि यह लड़की एक दिन पुलिस में जरूर भर्ती होगी। उसका पति प्रशांत चौधरी भी काफी संपन्न घराने से है।

भदौड़ा गांव की है राखी

राखी मलिक भदौड़ा गांव की है। यह वहीं भदौड़ा गांव है, जिसका नाम मेरठ ही नहीं यूपी में भी काफी चर्चाओं में रहा है। इस गांव का चर्चित नाम योगेश भदौड़ा पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश का बड़ा कुख्‍यात है। पश्चिमी यूपी में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में योगेश भदौड़ा का आतंक है। राखी मलिक के पास गांव में ही करीब 80 बीघा जमीन है। उस पर सिर्फ गन्ने की ही खेती होती है। अगर खेती के जमीन की कीमत आंकें तो वहीं करीब 32 करोड़ की है। इसके अलावा अन्य संपत्ति अलग से। गन्ने की खेती से ही करीब 10 लाख रुपये साल की आमदनी है।

जरूरत पड़ा तो साथ में खड़ा होगा गांव

वहीं, राखी मलिक के पति प्रशांत चौधरी के हत्यारोपी होने पर भदौड़ा गांव के लोग अचंभित हैं। प्रदीप के अनुसार, गांव के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रशांत यानी गांव का दमाद ऐसा काम कर सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, जरूर कहीं न कहीं कोई चूक रही है, जिस कारण यह घटना घट गई। उनके मुताबिक, राखी मलिक काफी मिलनसार है। गांव के लोगों का कहना है क‍ि अगर मुकदमे के लिए जरूरत पड़ी तो पूरा गांव राखी और अपने गांव के मेहमान को बचाने के लिए खड़ा होगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला