मेरठ

छात्रा के अगवा होने से हिंदू संगठनों में उबाल, थाने के बाहर जमकर हंगामा, देखें वीडियो

थानेदार को 72 घंटे का अल्टीमेटम थाना परतापुर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट दूसरे समुदाय का युवक जबरन कार में डालकर ले गया छात्रा को  
2 min read
• •
Feb 06, 2021
hindu_manch.jpg
hindu jagran manch

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) मेरठ में युवतियों के अपहरण और धर्मांतरण कराने के मामले बढते जा रहे हैं। अभी थाना नौंचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर का मामला शांत नहीं हुआ कि थाना परतापुर में ही इसी तरह का एक मामला सामने आया है।

आराेपों के अनुसार दूसरे समुदाय का युवक अपने साथियों के साथ घर में घुसा और छात्रा को कार में जबरन अगवा कर ले गया। इस मामले में दूसरे समुदाय के तीन लोगों पर परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोगों में रोष है। हिंदू संगठनों ने थाना परतापुर में हंगामा करते हुए थानेदार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। हिंदू संगठनों ने कहा है कि अगर 72 घंटे में छात्रा बरामद नहीं हुई तो 73 वे घंटे में वे थाने में तंबू गाडकर धरना शुरू कर देंगे।

पुलिस के अनुसार शताब्दी नगर में घर में दो बहनें अकेली थीं। आरोप है कि काशी गांव निवासी उमर शताब्दी नगर में पहुंचा। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। आरोप है कि उमर ने जबरन घर से एक छात्रा को उठाकर कार में ले गया है। छोटी बहन ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया। उन्होंने पहले बेटी को काफी तलाशा और फिर जानकारी परतापुर थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर उमर और उसके पिता कमर अहमद और मां नुसरत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि छात्रा को बरामद करने के लिए दो टीम लगी हुई है।

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई जगह पर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

Published on:
06 Feb 2021 08:12 pm
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची