मेरठ

Weather Alert: 24 घंटे में हुई 75 मिमी बारिश, तापमान में 7 डिग्री की कमी, कल भी बारिश के लिए रहिए तैयार

Weather Alert: पिछले 36 घंटे से बारिश ने मेरठ और आस-पास के जिलों को अपनी गिरफ्त में लिया हुआ है। जिसके चलते तापमान में भारी कमी आई है। मेरठ में अब तक 75 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं गाजियाबाद में अभी तक 70 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2021, 3:09 PM IST
mausam.jpg

Weather Alert: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पिछले 36 घंटे लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जहां मौसम में परिवर्तन आया है। वहीं बढ़ते वायु सूचकांक में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इस समय मेरठ का अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री पर पहुंच गया हो कि समान्य से करीब 7 डिग्री कम है। वहीं न्यूतनम तापमान में भी कमी आई है। न्यूतनम तापमान इस समय 20 डिग्री पर है। यह समान्य से करीब 3 डिग्री कम बताया जा रहा है।

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि कल शाम 4.30 बजे तक 35 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। उसके बाद से लगातार अब भी बारिश जारी है। उन्होंने बताया कि अभी आज और कल यानी मंगलवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद जतााई जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी आज बारिश होगी। जबकि कल यानी मंगलवार को पूरे दिन बादल रहेंगे।

बता दे कि बंगाल की खाड़ी में बने नए चक्रवाती सिस्टम से वेस्ट यूपी में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है वहीं कई स्थानों पर बारिश कहर बनकर टूटी। नोएडा और बिजनौर में बारिश के कारण मकान गिरने की सूचना है। बिजनौर में तो मकान की छत गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं मुजफ्फरनगर में भी एक मकान गिरने से घर के सदस्य बाल-बाल बचे। मेरठ में बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या उतपन्न हो गई।

बारिश से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा की गुणवत्ता सुधरी है। जिले का एक्यूआई जो कि 300 के पार हो गया था वह अब बारिश के बाद 112 पर आ गया है। यानी बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। जबकि बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। एक ओर जहां खेत में पड़ा धान पूरी तरह से भीग गया है। वहीं दूसरी ओर उनको आलू की बुआई और गन्ने की छोलाई की चिंता भी सता रही है।

जिले में अभी तक 75 मिलीमीटर बारिश हुई है। लगातार बारिश होने से शहर से लेकर देहात तक कई जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के आसपास पहुंच गया था, वह बारिश होने से गिरता हुा सोमवार की सुबह 112 पर आ गया। बारिश ने पूरे वेस्ट यूपी के प्रदूषण को साफ कर दिया है और तापमान भी गिरा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला