2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र में लौटी सर्राफा बाजार की चमक, रेडीमेड गारमेंट्स की खूब हुई बिक्री, ऑटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार

महंगाई के बावजूद भी बाजार रफ्तार पकड़ रहा है और कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान है। कारोबारियों की माने तो आने वाले त्यौहारी सीजन में काफी अच्छा बाजार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Oct 2021, 11:41 AM IST

market.jpg

मेरठ. नवरात्र में बाजार में छाई मंदी आखिरकार छटी और व्यापार ने कुछ रफ्तार पकड़ी है। इससे जहां हर वर्ग के व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं दूसरी ओर महंगाई के बावजूद भी दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद व्यापारी वर्ग ने लगाई हुई है। इस समय सर्राफा बाजार, रेडीमेड गार्मेटस, ऑटोमोबाइल बाजार में बूम आया हुआ है। इन बाजारों ने नवरात्र के दौरान अच्छी रफ्तार पकड़ी है।

यह भी पढ़ें : RAIL ROKO Andolan Today: संयुक्त किसान मोर्चा का रेल रोको आंदोलन आज, रेलवे के साथ पुलिस-प्रशासन ने की तैयारी

सर्राफा बाजार की चमक धीरे-धीरे लौट रही है। पिछले एक साल से छाई खामोशी इस बार टूट रही है। सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि इस बार जनवरी से फरवरी तक अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। लेकिन ये भी अंदेशा जताया है कि अगर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर वापस न लौटी तो ही यह संभव हो पाएगा।

मेरठ में वाहनों के शोरूम में गाड़ियों की कमी के कारण लोग दिल्ली और गाजियाबाद जैसी जगहों से नए चार पहिया वाहन बुक करा रहे हैं। लेकिन मेरठ के कार शोरूम में भी भारी संख्या में गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो रही है। रेडीमेड गारमेंट्स और सर्राफा की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ ने कारोबारियों के उत्साह को बढ़ाया है। व्यापारियों की मानें तो पिछले साल की तुलना में इस साल इन दिनों में व्यापार कई गुना होने का अनुमान है।

50 करोड़ रहा नवरात्र में रेडीमेड कपड़ा व्यापार

रेडीमेड कपड़ा व्यापारी राजेश नैयर ने बताया कि इस बार नवरात्र में रेडीमेड बाजार काफी अच्छा गया है। पिछले दो साल के मुकाबले इस बार तीन गुना व्यापार हुआ है। महानगर के कुछ और कपड़ा कारोबारियों से बात करने पर पता चला कि इस बार करीब 50 करोड़ का नवरात्र पर कारोबार हुआ है। कपड़ा कारोबारियों की माने तो इस बार नवरात्र में कारोबार ने फर्राटा भरा और 50 करोड़ से ऊपर का बाजार पार कर गया। नवरात्र में बाजार में ग्राहकों की मौजूदगी रही। प्रतिदिन लाखें का व्यापार मेरठ के प्रमुख बाजारों में हुआ। नवरात्र में कारोबार बेहतरीन रहा।

सर्राफा बाजार की चमक लौटी, बढ रहा कारोबार

मेरठ को एशिया की सबसे बड़ी सर्राफा मंडी में शुमार किया जाता है। यहां के बने जेवर देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश तक जाते हैं। सर्राफा कारोबारियों की माने तो पिछले दो साल के बाद इस साल बाजार में चमक आई है। अभी नवरात्र के बाद तक सोना और चांदी की दोगुनी बिक्री हो चुकी है। ग्राहकों की बाजार में अच्छी उपस्थिति है। इससे बाजार की चमक बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : ITR Alert: आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए जारी किए जरूरी निर्देश, अब इस तारीख तक कर सकेंगे रिटर्न फाइल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश