मेरठ

Weather Alert in Meerut : दशहरे पर मौसम ने तोड़ा कई सालों का रिकार्ड, आज भी बारिश के आसार

Weather Alert in Meerut मेरठ में दशहरे के दिन हुई बारिश ने पिछले 11 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि दशहरे पर इससे पहले कभी बारिश नहीं हुई। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर 2012 को दशहरे के दिन दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। आज मेरठ में बारिश के आसार हैं। बारिश से जहां तापमान में कमी आई है। वहीं उमस से भी निजात मिली है।
2 min read
Oct 06, 2022
दशहरे पर मौसम ने तोड़ा 11 साल का रिकार्ड, आज भी बारिश के आसार
दशहरे पर मौसम ने तोड़ा 11 साल का रिकार्ड, आज भी बारिश के आसार

Weather Alert in Meerut बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर मेरठ और पूरे उप्र में दिखाई दे रहा है। इससे पूरे उत्तर भारत का मौसम परिवर्तित हो रहा है। 5 अक्टूबर केा दशहरे के दिन मेरठ सहित अधिकांश जिलों में बारिश हुई। जिससे काफी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा। हाइवे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर अंधेरा छा गया। गत मंगलवार को शुरू हुई बारिश बुधवार को मेरठ और पश्चिमी उप्र पहुंची तो गुरुवार 5 अक्टूबर को दशहरे के दिन भी बारिश हुई। दिन में धूप और दोपहर में बादल छाए और फिर कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मेरठ में आज भी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने आज और शनिवार केा भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का दौर रविवार 8 अक्टूबर की शाम तक जारी रहेगा। अनुमान जताया जा रहा है कि इसके बाद मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा। दशहरे पर बारिश ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये।


दशहरे पर बारिश ने पिछले 11 साल कका रिकार्ड तोड़ दिया। मेरठ में 2012 से 5 अक्टूबर 22 के बीच यानी इन 11 सालों में दूसरी बार दशहरे पर बारिश का संयोग बना। इससे पहले 24 अक्तूबर 2012 को दशहरे के दिन दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 2022 में इस बार 5 अक्टूबर दशहरे के दिन 0.01 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं बुधवार को दशहरे के दिन मेरठ में दिन का तापमान 33.1 डिग्री और रात का 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। गत मंगलवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य और रात का 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मेरठ में दशहरे के दिन 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई। इस समय एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिसके कारण एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानी का कहना है कि आने वाले तीन दिन में मेरठ और आसपास के जिलों में ऐसे बना रहेगा। जिले में 8 अक्टूबर तक हल्की बारिश होगी।

Updated on:
06 Oct 2022 09:11 am
Published on:
06 Oct 2022 09:11 am