मेरठ

Today Weather Update : होली पर मौसम ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड, आने वाले दिनों में गर्मी छुटाएगी पसीना

Today Weather Update इस बार होली में तापमान ने पिछले 17 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। होली के दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि इससे पहले वर्ष 2021 में 29 मार्च को होली के दिन तापमान 36:5 डिग्री रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी पसीना छुटाएगी। दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में तापमान यही रहा। गर्मी के बीच लोगों ने पानी से होली खेलकर खूब धमाल मचाया।

2 min read
Mar 19, 2022
Today Weather Update : होली पर मौसम ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड, आने वाले दिनों में गर्मी छुटाएगी पसीना

Today weather updateहोली Holi के दिन मौसम ने पिछले 17 साल का रिकार्ड तोड़ा और अधिकतम तापमान अधिकांश जगहों पर 37 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान के बीच गर्मी Summer ने भी अपना रूप दिखाया। मौसम ने होली के दिन किसी प्रकार की नरमी नहीं दिखाई। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2021 में 29 मार्च को होली के दिन तापमान 36:5 डिग्री था। जबकि वर्ष 2016 में 24 मार्च को होली पर तापमान 33:5 डिग्री रहा था। पिछले 17 सालों में होली पर इतना अधिक तापमान कभी नहीं रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान है। हालात ये थे कि दिन में 12 बजे तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि इस बढ़ते तापमान के बीच लोगों ने होली का भरपूर आनंद लिया और रंगों के साथ ही पानी से भी खूब जमकर होली खेली।


बढते तापमान के बीच पानी से होली खेल लिया मजा
मेरठ के लोगों ने बढ़ते तापमान के बीच होली का मजा लिया। सुबह तेज धूप के बीच रंगों की बौछार का लोगों ने खूब लुफ्त उठाया। लेकिन उसके बाद गर्मी से बेहाल हो गए। बता दें कि आमतौर पर होली के मौके पर तापमान में नरमी होती है और मौसम में ठंडक का असर धुला होता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होती रही। होली के दिन न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों गर्मी पसीना छूटाएगी और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इस बार मेरठवासियों को सूरज पहले से प्रचंड धूप निकालकर परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को होली के दिन भी लोगों को गर्मी ने खासा परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से गर्मी में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं इससे पहले गुरुवार को तापमान 37.1 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 18.4 डिग्री तक था। मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। होली के दिन दोपहर को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जो पिछले कई सालों में गर्म होली बताई जा रही है। इस समय हवा में नमी का स्तर काफी गिर गया है। इस समय हवा में नमी 39 से 67 प्रतिशत तक है। लगातार गर्मी बढ़ने के कारण मौसम शुष्क होता जा रहा है।

Published on:
19 Mar 2022 09:17 am
Also Read
View All