मेरठ

Weather Update: सर्दी-गर्मी का मेल बिगाड़ रहा मौसम का खेल, फिर बढ़ रहा तापमान; आज मौसम अपडेट

Weather Update: इन दिनों सर्दी और गर्मी का मेल मौसम का खेल बिगाड़ रहा है। दिन में तेज गर्मी और सुबह शाम हल्की सर्दी से लोग बीमार हो रहे हैं। एनसीआर में वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

2 min read
Oct 09, 2023
शहर के बाहरी इलाकों में छाने लगी हल्की धुंध, मेरठ-NCR में बढ़ रहा AQI।

weather update आज सोमवार की शुरूआत सुबह हल्की ठंड के साथ हुई है। लोगों ने सुबह ठंड महसूस की है। आज सुबह मेरठ का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सुबह के समय 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उसके बाद खबर लिखे जाने तक सुबह 8 बजे मेरठ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी तीन घंटे में ही धूप निकलने पर तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि बाहरी इलाकों में अब सुबह के समय धुंध छाने लगी है। जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। अगले दो दिन सुबह के समय तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसी के साथ इस सप्ताह मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
एनसीआर के जिलों में एक्यूआई भी तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा में हवा की सेहत काफी खराब है। इस समय इन जिलों का एक्यूआई 200 से ऊपर है। मेरठ का एक्यूआई सुबह 8 बजे 202 दर्ज किया गया। जबकि गाजियाबाद का एक्यूआई 210 और नोएडा का एक्यूआई 225 तक पहुंच गया है।

हवा की रफ्तार कम होने और नमी का स्तर बढ़ने से धूल और प्रदूषण के खतरनाक कण वायुमंडल में जमा हैं। जिससे एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा
मौसम वैज्ञानिक सूरज देव ने बताया कि इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान समान्य से अधिक है। अधिकतम सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 95 से 55 के बीच है। मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अगले सप्ताह भर तक वर्षा की संभावना नहीं है।

मौसम में बढ रही नमी
गौरतलब है, बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 92 से 50 प्रतिशत रहा।

Published on:
09 Oct 2023 08:32 am
Also Read
View All

अगली खबर