मेरठ

Meerut weather Update Today : मई में सितंबर महीने जैसा अहसास, आज अंतिम दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut weather Update Today मेरठ और एनसीआर में पिछले तीन दिन से लगातार मौसम में तब्दीली देखी जा रही है। दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शाम को तेज आंधी और बारिश से मौसम काफी अच्छा हो रहा है। पूरे मई महीने में मौसम की बात करें तो दो चार दिन को छोड़कर तो तापमान 40 डिग्री के भीतर ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। आज भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2022, 8:13 AM IST
Meerut weather Update Today : मई में सितंबर महीने जैसा अहसास, आज अंतिम दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Meerut weather Update Today : मई में सितंबर महीने जैसा अहसास, आज अंतिम दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut weather Update Today मेरठ और एनसीआर में गत सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश में सैकड़ों पेड़ उखड़े। जिससे लोगों को हाइवे और महानगर में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज 31 मई को भी आंधी और पानी की चेतावनी जारी की है। बता दें कि पिछले तीन दिन से लगातार आंधी और बारिश होने से गर्मी पर ब्रेक लगा है। सोमवार की शाम तेज बारिश और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शाम को मेरठ और एनसीआर के अलावा राजधानी दिल्ली को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया।

आंधी से एनसीआर में कई जगहों पर सैकड़ों पेड़ उखड़ गए और यातायात बाधित हो गया। आंधी और बारिश से सड़क के साथ ही रेल यातायात भी बाधित हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ शहर में पिछले सोमवार को भी आंधी आई थी। आंधी और बारिश से तापमान ने नीचे गोता लगाया है। आंधी और बारिश से कई जगहों पर वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। आज मेरठ और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

वहीं इस समय वातावरण में आर्द्रता 74 प्रतिशत है। जिले का वायु सूचकांक 120 पर है। जो साधारण कहा जा सकता है। आज शाम को फिर से आंधी और पानी आने से लोगों को गरमी से राहत मिल सकती है। आज भी हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।पूरे मई महीने में मौसम की बात करें तो दो चार दिन को छोड़कर तो तापमान 40 डिग्री के भीतर ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से ऊपर नहीं जा सका। आज भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला