मेरठ में आज सोमवार को दिन में उमस के बीच तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। जो शाम को आई आंधी और बारिश में घटकर 38 डिग्री पर आ गया। मेरठ में 50 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी की चपेट में जो भी आया वो उड गया। इसके बाद शुरू हुई बारिश से पारा भी धड़ाम हो गया। एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।