Meerut Weather Update Today मेरठ में कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने के बाद अचानक से तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो गई है। तापमान अब 41 के पार चला गया है। पिछले आठ साल में इस बार 3 जून में अब तक शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा। 3 जून शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों और एनसीआर में भी तापमान 41 डिग्री के पार जा चुका है।
Meerut weather update Today जून के महीने के शुरूआती दिन से एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होने लगी है। मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान एक बार फिर से 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मेरठ में तापमान 40 डिग्री के पार तो 2 जून को ही पहुंच चुका था। इस समय वेस्ट के जिलों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। पश्चिमी यूपी के जिलों में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मेरठ में मौसम लगातार बदल रहा है। आज शनिवार की सुबह ही शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। तापमान अभी से 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस था। गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड, देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के हरियाणा के जिलों में तापमान 41 डिग्री के ऊपर चल रहा है।
बता दें कि गत 22 मई को अच्छी बारिश हुई थी उसके बाद लगातार दिन में एक बार मौसम में बदलाव आ रहा था। खास बात यह है कि इस बदलाव का यह केंद्र पश्चिम उप्र के कुछ जिलों में हो रहा है। मेरठ में गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। जनपद का मई का औसत अधिकतम तापमान अप्रैल से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। जबकि मई और जून में गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव रहता है।
मौसम में इस बदले नया ट्रेंड का प्रभाव दूसरी बार देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगर बदलाव लगातार एक दो साल और जारी रहता है तो यह जलवायु परिवर्तन का प्रभाव माना जाएगा। आज शनिवार को गर्मी के प्रकोप बना हुआ है। आसमान साफ रहेगा। बारिश और बादलों की आमद की कोई संभावना नहीं है।