मेरठ

Meerut Weather Update Today : आसमान से बरस रही आग, मेरठ और आसपास पारा @ 42 के पार

Meerut Weather Update Today इस समय पूरा वेस्ट गर्मी से उबल रहा है। सुबह चल रही ठंडी हवा दिन में लू में तब्दील हो रही है। त्वचा को झुलसाने वाली गर्मी में आलम ये है कि सुबह 9 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ में शनिवार को तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री पर है।

less than 1 minute read
May 15, 2022
Meerut Weather Update Today : आसमान से बरस रही आग, मेरठ और आसपास पारा @ 42 के पार
Meerut Weather Update Today : आसमान से बरस रही आग, मेरठ और आसपास पारा @ 42 के पार

Meerut weather update Today सुबह की ठंडी हवा मेरठ जनपद में दिन में लू में बदल जाती है। सूरज के तेवर इन दिनों काफी तीखे हैं। साफ आसमान से गर्मी बरसा रहे सूरज देव सुबह से ही अपने पूरे तेवर में होते हैं। इन दिनों गर्मी के तेवर अपने पुराने रंग में हैं। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ कृषि मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आज रविवार को लू और भी तेज होने की संभावना है। भीषण लू से लोगों को सावधान करने के लिए मौसम विभाग ने पहले से ही 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया हुआ है।

मेरठ में शनिवार को पारा और चढ़ा और यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मेरठ में शनिवार को तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। ऐसा हाल सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के सभी जिलों का है। गाजियाबाद और नोएडा में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। डा0 सुभाष ने बताया कि गर्मी अभी और सताएगी। हालांकि सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। लेकिन जिस तरह से गर्मी के तेवर देखे जा रहे हैं। उससे बारिश की उम्मीद अब कम ही नजर आ रही है।

उन्होंने बताया कि मेरठ और अन्य जिलों में दिन में तेज लू की आशंका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जितने भी मौसम विज्ञान केंद्र हैं सभी में लू दर्ज की गई। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और कम बारिश के कारण इस साल सबसे अधिक गर्मी अप्रैल में दर्ज की गई थी। अप्रैल के महीने का औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री तक करीब 15 दिन तक था।

Published on:
15 May 2022 08:45 am