मेरठ

गर्मी का दस साल पुराना रिकार्ड टूटा, मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

2009 में मर्इ के आखिर में 42 डिग्री रहा था तापमान जून के पहले दिन ही 45 डिग्री तक पहुंच गया पारा राजस्थान और पाकिस्तान की गर्म हवाआें का असर
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2019, 12:19 AM IST
meerut
गर्मी का दस साल पुराना रिकार्ड टूटा, मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

मेरठ। मेरठ में गर्मी का 10 साल पुराना रिकार्ड टूट गया है। 2009 में मई के अंतिम सप्ताह में पारा 42 डिग्री तक पहुंचा था। उसके बाद से कभी ऐसी गर्मी मई के अंतिम सप्ताह में नहीं पड़ी, जैसी अब पड़ रही है। जून के पहले दिन ही शनिवार को पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 72 घंटे तक अलर्ट जारी कर दिया है। इस अवधि में न केवल पारा ऊपर चढ़ेगा बल्कि लू आैर बढ़ जाएगी। तीन जून को मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में धूलभरी आंधी के आसार हैं।

गर्म हवाआें से बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं से वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को मेरठ में अधिकतम तापमान ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। शुक्रवार इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा।

72 घंटे के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 72 घंटे तक अलर्ट जारी कर दिया है। इस अवधि में न केवल पारा ऊपर चढ़ेगा बल्कि लू की मार और तीखी होगी। तीन जून को मेरठ समेत पूरे वेस्ट में धूलभरी आंधी के आसार हैं। प्री-मानसूनी बारिश और सक्रिय मौसमी सिस्टम की कमी तथा पाकिस्तान-राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से मौसम का मिजाज और तेज होगा। सूरज निकलते ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

मौसम वैज्ञानिक ने ये कहा

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष के अनुसार शुक्रवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और रात का 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था और जबकि रात का सामान्य। डा. सुभाष के अनुसार आगामी दो-तीन दिन तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने जा रही।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
2 Jun 2019, 12:19 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप