मेरठ

मौसम वैज्ञानिकों का दावा- अच्छी बारिश के लिए बस इतने घंटे आैर कीजिए इंतजार

मानसून की यह बारिश किसानों को भी खुश करने वाली होगी
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 8:16 AM IST
meerut
इस इलाके में बढ़ा तापमान, अच्छी बारिश के लिए बस इतने घंटे आैर कीजिए इंतजार, मौसम वैज्ञानिकों का दावा

मेरठ। चार दिन पहले अच्छी बारिश हुर्इ थी यहां, लेकिन इसके बाद से मौसम में इतनी गर्माहट आैर उमस हुर्इ कि लोग परेशान हाे उठे हैं। अाधी जुलार्इ बीत जाने के बाद भी मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार हर कोर्इ कर रहा है, लेकिन मानसून के बादल आते हैं आैर दबाव कम होने की वजह से बिना बारिश लौट रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग ने जो नर्इ संभावना जतार्इ है, उसमें वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश होने का दावा किया गया है, बस कुछ घंटे इंतजार करना हाेगा।

वेस्ट यूपी में 24 घंटे बाद अच्छी बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वेस्ट यूपी में 19 आैर 20 जुलार्इ को मानसून की अच्छी बारिश होने जा रही है, यानी 24 घंटे आैर इंतजार करना होगा। लोगों को यह बारिश कर्इ दिनों के लिए सुकून दिलाएगी। इस मानसून सीजन में अभी तक पिछले शनिवार को ही बारिश हुर्इ थी। इसके बाद से अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास चल रहा है। मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भार्इ पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि तेजी से गर्मी बढ़ने के कारण मौसम में बदलाव आने वाला है आैर बुधवार से यह बदलाव देखा जा सकेगा, इसलिए 19 आैर 20 जुलार्इ को वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश आएगी आैर यह बारिश किसाानों को भी राहत देने वाली होगी। तापमान में भी गिरावट आएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला