मेरठ

बरसात और ओलावृष्टि की आशंका के बीच माैसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट, जानिए माैसम का पूर्वानुमान

आने वाले 48 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका कृषि विभाग ने किसानाें काे दी फसल को बचाने की सलाह
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2021, 12:00 PM IST
weather_forecast_news.png
weather

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. वेस्ट में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले 48 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर मौसम विभाग ( weather department ) की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं प्रदेश और देश के कई राज्यों के बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

( Weather forecast ) मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 मार्च के बीच बारिश और ओलावृष्टि की हाे सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान देश के अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 22 व 23 मार्च के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराचंल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से बढ़ता आ रहा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अधिकांश हिस्सों में बारिश की स्थिति उत्पन्न कर रहा है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 22 व 24 मार्च के बीच बारिश शुरू होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। कई जिलों में तेज आंधी और बिजली भी चमक सकती है। डॉक्टर एन सुभाष ने बताया है कि अगले दो दिन पश्चिमी यूपी के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमक और बारिश देखने को मिल सकती है। यह अलग बात है कि रविवार काे मौसम पूरी तरह से साफ है जिससे तापमान बढ़ता दिख रहा है। ये तापमान बढ़ना ही बारिश का कारण बनेगा। रविवार को तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रिकार्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान तीन दिन से 17 डिग्री पर ही बना हुआ है जबकि अधिकतम तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है।

Updated on:
21 Mar 2021, 12:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला