11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली से पहले बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें

जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश में कहीं बदली को कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 20 Mar 2021, 10:23 AM IST

होली से पहले बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें

होली से पहले बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें

लखनऊ. होली से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। शुक्रवार सुबह बादलों की आवाजाही और शाम को बदली के बाद मौसम में कुछ बदलाव महसूस किया गया। हालांकि, इस दौरान मौसम शांत रहा लेकिन आगामी दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश में कहीं बदली को कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, अगले चार से पांच दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बदली होने की संभावना है, तो वहीं कुछ जिलों में आंधी तूफान से मौसम बदलेगा।

22 मार्च से बदलेगा मौसम

निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसका असर प्रदेश पर भी पड़ेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 22 मार्च से दो-तीन दिन गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट देखी जाएगी। बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जेपी गुप्ता का कहना है कि राजधानी लखनऊ में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें:मौसम विभाग का यूपी में 19 मार्च को गरज संग बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बदल रहा मौसम का मिजाज

ये भी पढ़ें:Weather Update : मौसम विभाग का इन तीन दिन दोबारा ठंड लौटने का अलर्ट, यूपी के इन शहरों में बढ़ सकती है सर्दी