मेरठ

Weather Forecast: पांच साल में नवंबर का तापमान इस बार औसत से तीन डिग्री कम, गलन ने दी दस्तक

Weather Forecast: जिले में ही नहीं पूरे पश्चिमी यूपी में नवंबर माह का औसत तापमान पिछले पांच सालों की अपेक्षा कम है। मेरठ में गत पांच सालों की अपेक्षा औसत तापमान 3 डिग्री कम है। अब गलन ने भी दस्तक दे दी है। जिसके कारण हाथ और कान में इसका असर दिखना शुरू हो चुका है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2021, 12:01 PM IST
cold_new_ncr.jpg

Weather forecast सुबह और शाम अब मौसम पूरी तरह से परिवर्तित हो चुका है। तापमान 10 डिग्री से नीचे आ चुका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में यह तापमान और भी कम हो सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट आएगी। बीते मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि बुधवार को आज मौसम शुष्क रहेगा। आज सुबह ठंडी हवा तेज थी। धूप पर तापमान इस समय भारी पड़ रहा है। आज दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह के समय हवा का रूख तेज था। जो कि पूरे दिन जारी रह सकता है। बता दें बीते सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। आज आर्द्रता अधिकतम 74 प्रतिशत व न्यूनतम 53 प्रतिशत रही।

औसत से दो ड‍िग्री कम रहेगा तापमान

डॉ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले हो गई है। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा चल रहा है। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो गई और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा चल रहा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला