2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 नवंबर को गुरु मकर राशि से कुंभ राशि में कर रहे प्रवेश, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव

आगामी 20 नवंबर को गुरु मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका प्रभाव निश्चित तौर पर राशियों पर भी पड़ेगा। ऐसा ज्योतिषाचार्यों का कहना है। कुंभ राशि को शनि की राशि माना जाता है। गुरु का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Nov 2021, 11:20 AM IST

grah_gochar.jpg

हापुड़. इस समय गुरु मकर राशि में गोचर हो रहें हैं। गुरु ग्रह की मकर राशि में अपनी यात्रा आगामी कुछ दिनों में पूरी होने जा रही है। ज्योतिषाचार्य अनिल शास्त्री के अनुसार गुरु 20 नवंबर 2021 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगें। उन्होंने बताया कि कुंभ को शनि की राशि माना गया है। गुरु का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करने जा रहा है। इन चार राशियों पर गुरु के कूंभ राशि में प्रवेश पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : Mathura-Vrindavan Rail Bus: पटरी पर फिर दौड़ेगी मथुरा-वृंदावन रेल बस, दोगुना हुआ किराया

मेष-

गुरु का राशि परिवर्तन इस राशि के लिए मिलाजुला फल लेकर आ रहा है। गुरु दांपत्य जीवन में खुशियां भर सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। इस गोचर काल में आलस को त्याग कर अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करने होंगे। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। व्यापार में लाभ हो सकता है, लेकिन अधिक परिश्रम करना होगा। नई जॉब की तलाश में हैं तो ये तलाश पूरी हो सकती है।

वृषभ-

गुरु का राशि परिवर्तन विशेष है। इस दौरान कार्य स्थल पर सावधानी बरतनी होगी। तनाव और विवाद की स्थिति भी बन सकती है। इन स्थितियों से बचने का प्रयास करें। जीवन साथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। कोई पुराना रोग है तो लापरवाही न बरतें।

मिथुन-

गुरु का राशि परिवर्तन मान सम्मान में वृद्धि करने जा रहा है। इस दौरान प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। इन अवसरों को लाभ में बदलने का भी प्रयास करें। घर-परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। घर के वरिष्ठ लोगों का स्नेह मिलेगा। जॉब और व्यापार में लाभ की स्थिति बन सकती है। इस दौरान लक्ष्यों को पूरा करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कर्क-

गुरु का राशि परिवर्तन कुछ मामलों में विशेष सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। इस दौरान सेहत का ध्यान रखें। जीवन शैली को अनुशासित बनाने का प्रयास करें। धन के मामले में सतर्क रहें। सकारात्मक रहने का प्रयास करें। गलत विचार और गलत संगत से दूर रहें। भ्रम की स्थिति न बनने दें।

यह भी पढ़ें : 7 तरह के होते हैं आईटीआर फॉर्म, जानिए आपको कौन सा इनकम टैक्स रिटर्न भरने की है जरुरत?