2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mathura-Vrindavan Rail Bus: पटरी पर फिर दौड़ेगी मथुरा-वृंदावन रेल बस, दोगुना हुआ किराया

Mathura-Vrindavan Rail Bus: डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 18 नवंबर से रेल बस शुरू होगी। फिलहाल पुरानी रेल बस को ही चालू किया गया है जिसका किराया 30 रुपये होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 17 Nov 2021, 10:45 AM IST

rail_bus_mathura.jpg

Mathura-Vrindavan Rail Bus: उत्तर प्रदेश के मथुरा में विगत कई वर्षों से बंद चल रही रेल बस सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने हुई बैठक में यह निर्णय लिया है कि 18 नवंबर से रेल बस सेवा को दोबारा से मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर चलाया जाए। वहीं रेल बस का किराया भी सरकार के द्वारा 30 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें : सॉल्वर गैंग में 100 से अधिक सॉल्वर, हर परीक्षा का अलग-अलग रेट फिक्स

रेल मंत्रालय की बैठक लिया गया फैसला

मथुरा से वृंदावन और वृंदावन से मथुरा आने वाले यात्रियों को रेल बस ना चलने के कारण खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। रेल बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब खुशखबरी है। 18 नवंबर से रेल बस सेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। मथुरा से वृंदावन और वृंदावन से मथुरा आने वाले यात्री इस रेल बस के सफर का लाभ उठा सकेंगे। रेल मंत्रालय की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि रेल बस का जो किराया है वह 15 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये का दिया है।

18 नवंबर से शुरू होगा संचालन

बता दें कि यह रेल बस सुबह 8.55 बजे मथुरा जंक्शन से वृंदावन के लिए चलेगी और 9 बजकर 30 मिनट पर वृंदावन पहुंच जाएगी। इस दौरान वह श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भी रुकेगी। वृंदावन के लिए रेल बस को दूसरा चक्कर शाम 3 बजकर 20 मिनट पर मथुरा जंक्शन से शुरू होगा। यह 3 बजकर 55 मिनट पर वृंदावन पहुंचेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 18 नवंबर से रेल बस शुरू होगी। फिलहाल पुरानी रेल बस को ही चालू किया गया है जिसका किराया 30 रुपये होगा।

स्थानीय लोगों से जब रेल बस चलने को लेकर बात की तो उन्होंने सरकार के इस कदम को अच्छी पहल बताया वहीं रेल बस के किराए में किये गए इज़ाफ़े को लेकर कहा कि टेंपो का मथुरा से वृंदावन का किराया 20 रुपये है। रेल बस का किराया 30 रुपये कर दिया गया है। किराया बढ़ने से वृंदावन जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो सकती है। स्थानीय नागरिक मातुल शर्मा ने बताया कि रेल बस का किराया 15 रुपये था। 30 रुपये में लोग वृंदावन रेल बस से क्यों जाएगा जब टेंपो का किराया 20 रुपये है।

यह भी पढ़ें : वलीमा में आए दुल्हन के भाइयों को कबाब की जगह दूल्हे के दोस्तों ने दिए लात-घूंसे और डंडे

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश