
मेरठ. वलीमा कार्यक्रम के दौरान दुल्हन के भाइयों ने कबाब की डिमांड की तो दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन के भाइयों की लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। बड़ी मुश्किल से रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें : यूपी का वह सीएम जो सिर्फ एक दिन के लिए ही बैठा गद्दी पर
दुल्हन के भाइयों ने डिमांड की कबाब
नौचंदी थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी युवक की बारात सोमवार को पिलखुवा गई थी। मंगलवार को वलीमे का कार्यक्रम हापुड़ रोड स्थित मंडप में था। दुल्हन के भाई और रिश्तेदार भी आए हुए थे। इस दौरान दुल्हन के भाइयों ने कबाब की डिमांड कर दी। दूल्हे के दोस्तों का दुल्हन के भाइयों से झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव भी होने लगा। रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे। उनको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी पक्ष द्वारा तहरीर दी जाएगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
17 Nov 2021, 10:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.