मेरठ

फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी

Highlights - ठंडी हवाओं के मंद पड़ने से तापमान में एक बार फिर से वृद्धि - होली के दिन 37 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान - 24 घंटे के भीतर हल्की बारिश की संभावना
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 3:44 PM IST
heavy rain alert
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, प्रदेश के इन जिलों में 7 मार्च तक हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. ठंडी हवाओं (Cold Waves) के मंद पड़ने से तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होने लगी। वहीं सूरज ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार इस बार होली पर तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि 24 घंटे के भीतर हल्की बारिश (Rain) की संभावना भी व्यक्त की गई है। जबकि शनिवार को सूरज के तेवरों के साथ आसमान में मौसम बिल्कुल साफ है और दूर-दूर तक कहीं काले बादलों के निशान नहीं है।

तेजी से चल रही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान होली वाले दिन 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो होली के दिन तापमान सामान्य से अधिक होगा। हाालांकि होली से पहले आसमान में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढोतरी हुई। जबकि रात में पारा 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 224 रहा जो शुक्रवार को 150 के स्तर पर था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढोतरी होगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों लगातार तेज हवाओं और बारिश से मौसम काफी ठंडक घुल गई थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर सामान्‍य तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला