30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : होली तक फिर करवट लेगा मौसम, बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

Sultanpur Weather Update- कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि होली के समय सुलतानपुर में बादल छाये रहेंगे, कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Mar 2021, 7:31 PM IST

sultanpur.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur weather update . सुलतानपुर में पिछले दो दिनों में हुई बूंदाबांदी और पछुआ हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को दिन की शुरुआत गुलाबी ठंड से हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा तेज हवायें चलती रहीं। पूरे दिन पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। गुरुवार को सुलतान में अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते होली तक एक बार फिर मौसम बदलेगा। सुलतानपुर और आसपास के जिलों में बादल छाये रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।

Sultanpur Weather Update के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि सुलतानपुर की बात करें तो यहां होली के समय हल्के बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर और अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है वहीं, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ मौसम में अगले48 घण्टों तक ठंड बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : फिर बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना, पूर्वानुमान ने किसानों की बढ़ाई धुकधुकी

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश