31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : बूंदाबांदी से गिरा तापमान, फिर से बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 24 Mar 2021, 2:01 PM IST

photo_2021-03-24_14-00-18.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई है। मंगलवार की सुबह से ही तेज पछुआ हवाओं के चलने के साथ-साथ दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम होते ही आसमान में घने बादल छा गए और रात करीब 12 बजे से हल्की बूंदाबांदी होने लगी। जिससे तापमान गिर गया। बुधवार सुबह से ही चलने वाली तेज पछुआ हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। दोपहर तक बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. जेपी तिवारी ने सुलतानपुर समेत आसपास के कुछ जिलों में अगले 24 घंटों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है। इन जिलों में हवा के झोंकों के साथ हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है।

मौसम के पूर्वानुमान ने किसानों की बढ़ाई धुकधुकी
आसमान में छाये बादलों को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। अगर ओले गिरे तो गेहूं की फसल पर बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि अगले 10-15 दिनों में कटने के लिए तैयार है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें : यूपी के कई जिलों में बिगड़ा मौसम, मथुरा में गिरे ओले, इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

Report- राम सुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश