पहाड़ी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में 26 मर्इ के बाद मौसम होगा साफ मेरठ में पिछले 24 घंटे में तापमान में 7.3 डिग्री की गिरावट आयी
मेरठ। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम बदल रहा है। गुरुवार को हुर्इ तेज बारिश के बाद शुक्रवार को बूंदाबांदी रही। अब मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना जतार्इ है। उनका कहना है कि 26 मर्इ के बाद मौसम साफ हो जाएगा आैर फिर पारा बढ़ेगा।
अगले 24 घंटे में होगी तेज बारिश
वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में 25 मर्इ से 24 घंटे के अंतराल में तेज बारिश की संभावना जतार्इ गर्इ है। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव देखा जा रहा है। राजस्थान में अच्छी बारिश हुर्इ है, इसका असर वेस्ट यूपी आैर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिलेगा। शनिवार से रविवार के बीच आंधी आैर तेज बारिश के आसार हैं। रविवार की दोपहर से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।
7.3 डिग्री तापमान में गिरावट
शुक्रवार को मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। इस दौरान मेरठ के तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गर्इ है। गुरुवार को यहां का पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री कम रहा। शुक्रवार को वेस्ट यूपी, एनसीआर में मौसम में दोपहर से बदलाव देखने को मिला आैर यहां कर्इ इलाकों में बूंदाबंदी हुर्इ। मौसम खुशनुमा हो गया आैर प्रदूषण का स्तर भी खतरे के बिन्दु से नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को आंधी आैर तेज बारिश के बाद मौसम मौसम साफ हो जाएगा आैर गर्मी बढ़ती जाएगी।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App