मेरठ

मौसम वैज्ञानिकों की कोहरे से जुड़ी चेतावनी से बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, इस दिन से बढ़ने जा रहा कोहरा, देखें वीडियो

वेस्ट यूपी आैर एनसीआर के लोगों की बढ़ने जा रही परेशानी  
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2019, 7:50 PM IST
meerut
मौसम वैज्ञानिकों की कोहरे से जुड़ी चेतावनी से बढ़ सकती हैं स्कूलों की छुट्टियां, इस दिन से बढ़ने जा रहा कोहरा

मेरठ। वेस्ट यूपी-एनसीआर में शीत लहर के प्रकोप से लोग ठिठुर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में ही पांच साल का आैसत न्यूनतम तापमान का रिकार्ड टूट चुका है आैर ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी भी पड़ चुकी हैं। यह फिलहाल चल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ अच्छे संकेत नहीं दिए हैं। उत्तरी पहाड़ों पर बारिश आैर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। इसलिए रात के तापमान पर इसका बुरा असर है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब कोहरा लोगाें की परेशानी बढ़ाएगा। इससे तापमान में भी आैर गिरावट आ सकती है।

दो दिन बाद से होगा घना कोहरा

वेस्ट यूपी आैर एनसीआर में ठंड का प्रकोप आैर बढ़ने की संभावना जतार्इ गर्इ है। कर्इ जनपदों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इससे धूप देर से निकली आैर असर तापमान पर पड़ा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम आैर रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुर्इ है। अभी दो दिन आैर हल्का कोहरा है, आगे कोहरा बढ़ सकता है। इनके अलावा मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नौ जनवरी को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने जा रहा है। इससे मैदानों में दक्षिणी-पूर्वी हवाओं का प्रवाह बढ़ जाएगा। आर्द्रता बढ़ने से मैदानों में कोहरा बढ़ेगा। दस जनवरी के बाद से मैदानों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा रुख करेंगी। इससे दिन-रात के पारे में गिरावट आएगी। इससे घने कोहरे के साथ शीत लहर का प्रकोप रहेगा। एेसे में घना कोहरा स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा सकता है, क्योंकि वेस्ट यूपी के कर्इ जनपदों के स्कूलाें में नौ या दस जनवरी तक ठंड के कारण छुट्टियां घोषित कर रखी हैं।

Updated on:
9 Jan 2019, 7:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मेरठ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से था संपर्क; बोला- फिदायीन हमला करने के लिए तैयार हूं

मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे