मेरठ

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, इन शहरों में अगले 2 दिन में और गिरेगा पारा

Highlights - शीत लहर की चपेट में आया पश्चिम उत्तर प्रदेश- अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट- हाइवे पर कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 12:16 PM IST
weather.jpg
Weather update

मेरठ. पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश इस समय शीत लहर की चपेट में आ चुका है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी में ठंड एकाएक बढ़ गई है। हाइवे और ग्रामीण इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले दो दिन से मेरठवासियों को सूरज के दर्शन नहीं हुए थे। मौसम में आद्रता बढ़ने से गलन बढ़नी शुरू हो चुकी है। हवा चलने से महानगरवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली है। पहाड़ों पर शनिवार को हुुुई बारिश से वेस्ट यूपी और एनसीआर के इलाकों में ठंड बढ़ रही है। सोमवार को उत्तरी-पश्चि‍मी से आने वाली शीत लहर के कारण मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।

सोमवार सुबह कोहरा छटने से सूरज भी निकला। गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। वहीं नम हवाएं आद्रता बढ़ाएंगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। शाम को गलन बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से आ रहीं नम हवाओं ने पश्चि‍ि‍म यूपी में पारा लुढ़क गया है। धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। अभी मेरठ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सि‍यस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, रविवार से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। मगर, ठंडी हवा चली। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम हो गया है। इस दौरान पश्चि‍म यूपी में कई शहरों का पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया।

मौसम विभाग की मानें तो इस बार ठंड कहर बरपाएगी। जनवरी में 12 दिनों तक कोल्ड-डे और 14 दिन तक घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वेस्ट यूपी के शहरों में अगले दो दिन तापमान और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला