गोरखपुर. गुजरता दिसंबर और ठिठुराएगा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तापमान में गरिावट आई है। उत्तर प्रदेश के जिलों में भी तापमान में गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान में कमी आने से दिन में तेज धूप के बावजूद सर्द हवाओं का एहसास हो रहा है। तापमान में हो रहे बदलाव को देखते हुए अगले तीन से चार दिनों में और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों में पारा तापमान में और गिरावट के चलते ठंड बढ़ने की संभावना जतायी है।