मेरठ

Weather Forecast: अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास, तापमान 15 डिग्री के नीचे

Weather Forecast: अक्टूबर के अंतिम दूसरे दिन यानी 30 तारीख को तापमान में कमी आई है। अक्टूबर के अंत में मेरठ और पश्चिमाचंल के लोगों केा दिसंबर जैसी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं तापमान भी अब 15 डिग्री के नीचे पहुंचना शुरू हो चुका है। आज तापमान सुबह के समय 14:9 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान मेरठ में 21 डिग्री तक पहुंच चुका है।

2 min read
Oct 30, 2021

Weather forecastअक्टूबर माह में जहां मौसम ने कई रिकार्ड तोड़ दिए वहीं बारिश ने भी इस महीने खूब आफत मचाई। अक्टूबर के अंतिम दिनों में अब दिसंबर जैसी ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। यहां तक कि रात में लोग स्वेटर में देखे जा रहे हैं। 30 अक्टूबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 14:9 डिग्री सेल्सियस रहा। आम तौर पर यह तापमान दिसंबर के दिनों में रहता है। लेकिन 30 अक्टूबर की सुबह स्थिति देखकर तो यही लगता है कि आने वाले दिनों में तापमान और अधिक नीचे जाएगा।

25 डि‍ग्री सेल्सिढयस रहेगा दिन का तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम तेजी के साथ बदल रहा। इससे लोगों की चुनौतियां बढ़ी हैं। रात व दिन के बीच तापमान का अंतर 14 डिग्री सेल्सियस के करीब है। ऐसे में लोगों को मौसम के साथ संतुलन बनाने में परेशानी हो सकती है। स्थिति यह है कि अधिकांश व्यक्ति बीमार दिख रहे हैं। अगले कुछ दिन तक यही स्थिति रहने वाली है।

दिन-रात के तापमान में आएगी गिरावट

दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट आने वाला है। अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह का औसत अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। जानकारों का मानना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर सात डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लोगों के बीमार होने का खतरा अधिक रहा है।

Published on:
30 Oct 2021 02:59 pm
Also Read
View All