26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पत्नी के होते हुए युवक ने की दूसरी शादी, अब दुष्कर्म के मामले में काट रहा जेल

जनपद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले से शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी कर ली। जब इसकी भनक युवक की दूसरी पत्नी को लगी तो उसने इसका विरोध किया। जिसके चलते आरोपी पति ने महिला को प्रताड़ित किया और कई दिनों तक भूखा रखा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Oct 2021, 2:33 PM IST

bride.jpg

सहारनपुर. थाना नागल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी कुछ माह पूर्व कोतवाली रामपुर मनिहारन क्षेत्र के एक युवक से की थी। कुछ दिनों तो पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक चलता रहा, लेकिन एक दिन विवाहिता को अपने पति की करतूत के बारे में पता चला गया।

यह भी पढ़ें : दीपावली पर घर की रंगाई पुताई भी हुई महंगी, डिस्टेंपर और इमल्सन पेंट की बढ़ी कीमतें

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी का पति पहले से ही शादीशुदा है, उसने पहली पत्नी को छोड़ रखा है। जब इसकी जानकारी उनकी बेटी को हुई तो उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसे कई दिनों तक खाना तक नहीं दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस दौरान एक महिला से दुष्कर्म भी किया। जिसके चलते अब वह जेल में है। इसके साथ ही पीड़ित पिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने भी उसकी पुत्री को परेशान किया। जिसके चलते पुत्री छह माह से मायके में रह रही है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

इसके साथ ही पीड़ित ने एसपी देहात से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। वहीं इस पूरे मामले पर एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ही आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : त्योहारी मौसम पर बाजार से लेकर मॉल्स तक पर पुलिस की कड़ी चौकसी, होटल और मैट्रो की हो रही है चेकिंग