26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारी मौसम पर बाजार से लेकर मॉल्स तक पर पुलिस की कड़ी चौकसी, होटल और मैट्रो की हो रही है चेकिंग

त्योहारी मौसम में पुलिस ने भी चौकसी शुरू कर दी है। दीपावली पर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ और लोगों की सुरक्षा के लिए मेट्रोपोलिन सिटी नोएडा में पुलिस ने खाका तैयार किया है। नोएडा में अब आगामी 7 नवंबर तक पुलिस की जबरदस्त चेकिंग रहेगी। खासकर मेट्रो स्टेशन और मॉल्स इत्यादि में।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Oct 2021, 12:58 PM IST

noida_police_new.jpg

नोएडा. आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के साथ चौकसी रहेगी। इसको लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजारों में पुलिस पैदल गश्त बढ़ाने और गहन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Chhath Puja: धमाल मचाने आ रहा है ‘बेजोड़’, इस बार वर्क फ्रॉम होम होगी छठी मईया की पूजा

त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसी को देखते हुए नोएडा पुलिस ने शहर में चौकसी बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इसके चलते पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने सेक्टर-6 स्थित अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस आयुक्त ने सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों को पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संदिग्धों को पकड़ने के लिए शहर के होटल, धर्मशाला, मैट्रो स्टेशन, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार चेकिंग करने के आदेश दिए। बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादी वर्दी में महिला और पुरुष कांस्टेबल को तैनात करने के लिए कहा।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लव कुमार ने भी अपने विचार रखे। पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। बाजारों में किसी तरह की अभद्रता या शरारत करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के लिए कहा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की जाए। बैठक में पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन राजेश एस, अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह, एसीपी प्रथम, एसीपी द्वितीय, एसीपी तृतीय मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : दीपावली पर घर की रंगाई पुताई भी हुई महंगी, डिस्टेंपर और इमल्सन पेंट की बढ़ी कीमतें