26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhath Puja: धमाल मचाने आ रहा है ‘बेजोड़’, इस बार वर्क फ्रॉम होम होगी छठी मईया की पूजा

Chhath Puja: निर्देशक नितिन चंद्रा छठ पूजा पर हर साल एक अलग प्रोजेक्ट लेकर आते हैं। भोजपुरी के साथ ही वो मैथिली में भी कई फिल्म और वीडियोज बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने झिझिया गाने का वीडियो बनाया जो काफी फेमस हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Oct 2021, 12:23 PM IST

bezod.jpg

Chhath Puja: आस्था का महापर्व छठ पूर्वांचल और बिहार समेत देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। बाकी त्यौहारों की तरह ही छठ पर भी गीत का खूब चलन है। छठ का व्रत रहने वाली महिलाएं भी अपने पारंपरिक गानों को गाती हैं। इस मौके पर भोजपुरी कलाकार भी अपने गाने लेकर आ रहे हैं। इस बार भी छठ के गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्माता व निर्देशक नितिन चंद्रा ने एक्टिंग किया है। इस गाने का टीजर बेजोड़ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेगी 3 हजार दीपावली-छठ पूजा स्पेशल बसें

छठ पर हर साल बेजोड़ बनाता है वीडियो

छठ पूजा के मौके पर पिछले पांच साल से बेजोड़ वीडियो बनाता है, जिसे देख लोग भावुक हो जाते हैं। साथ ही बेजोड़ का वीडियो काफी पॉपुलर होता है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इनके बनाए वीडियोज़ को पसंद किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी एक नवंबर को बेजोड़ छठ गीत रिलीज़ करने जा रहा है। इस गाने के टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि ये वीडियो फिर से यूपी, बिहार के साथ-साथ पूरी दुनिया में छा जाएगा।

नीतू और नितिन चंद्रा के किया है डायरेक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा और एक्टर नितिन चंद्रा के बनाए वीडियोज़ में पद्मश्री शारदा सिन्हा की आवाज़ भी सुनने को मिल जाएगी। इस बार के छठ पूजा के वीडियो में क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन ज़ेडेक ने अभिनय किया है। इस साल के वीडियो का थीम वर्क फ्रॉम होम रख गया है। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इस वीडियो को घर में रहकर छठ पूजा मनाने को लेकर बनाया गया है।

भोजपुरी सिंगर प्रभाकर पांडेय ने दी आवाज

भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर प्रभाकर पांडेय ने इस गाने में अपनी आवाज़ दी है। प्रभाकर पांडेय भोजपुरी फिल्म जगत के एक नायाब हीरा हैं। उनके साथ प्रियंका हरवार, शैलेंद्र मिश्रा, साकेत बैरोलिया, शालिनी दुबे ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। निर्देशक नितिन चंद्रा छठ पूजा पर हर साल एक अलग प्रोजेक्ट लेकर आते हैं। भोजपुरी के साथ ही वो मैथिली में भी कई फिल्म और वीडियोज बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने झिझिया गाने का वीडियो बनाया जो काफी फेमस हुआ था।

यह भी पढ़ें : धान क्रय के लिए किसानों के मोबाइल नंबर अब पोस्ट ऑफिस में होंगे अपडेट