26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान क्रय के लिए किसानों के मोबाइल नंबर अब पोस्ट ऑफिस में होंगे अपडेट

धान क्रय के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि किसानों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। जिसके चलते वे अपना धान नहीं बेंच पा रहे हैं। इसका कारण किसानों के मोबाइल नंबरों का आधार में अपडेट नहीं होना है। किसानों की इस समस्या को अब डाक विभाग दूर करेगा।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Oct 2021, 11:20 AM IST

aadhar.jpg

बागपत. धान क्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान आधार में दर्ज मोबाइल फोन नंबर निष्क्रिय होने, गलत होने अथवा दर्ज न होने से किसानों के सामने धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने में समस्या आ रही है। अभी तक हजारों की संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पाया है। समस्या को दूर करने के लिए खाद्य विपणन विभाग ने अब डाकघर की मदद ली है। अब आधार कार्ड से किसानों के मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने के लिए पोस्ट ऑफिस मदद करेगा।

यह भी पढ़ें : Diwali Chhath Puja Special Train: दीपावली और छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा 110 स्पेशल ट्रेन, 31 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन

बता दे कि धान खरीद एक नवंबर से शुरू होने वाली है। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। इसके लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार पर जो मोबाइल फोन नंबर अंकित होगा, उसी पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं तो नंबरों को लेकर उनके सामने परेशानी आ रही है।

किसी के आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल फोन नंबर निष्क्रिय हो चुका है। किसी के आधार में मोबाइल फोन नंबर ही दर्ज नहीं है तो किसी का गलत नंबर दर्ज है। खाद्य विपणन विभाग ने किसानों की मदद के लिए डाक विभाग का सहारा लिया है। पोस्टमास्टर किसानों के मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने में सहयोग करेंगे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी बागपत कौशल देव ने बताया कि मोबाइल फोन नंबर के आधार लिंक में समस्या आने से पंजीयन में परेशानी हो रही है। किसानों के मोबाइल फोन नंबर अपडेट करने के लिए डाक विभाग सहयोग करेगा। जिले में इस बार भी दो क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : सावधान! तीन दिन में कट गए 600 गाड़ियों के चालान, इन सड़कों पर रहेगा रूट डायवर्ट