26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Chhath Puja Special Train: दीपावली और छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा 110 स्पेशल ट्रेन, 31 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन

Diwali Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेन में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब रेलवे ने आगामी 31 अक्टूबर से 110 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे त्यौहार पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं टिकट की मारामारी से भी बच सकेंगे। इन 110 ट्रेनों में से 26 उत्तरी रेलवे चलाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 29 Oct 2021, 6:51 PM IST

train.jpg

रेलवे ने बढाया कोच, आगरा, पुरी और कोलकाता के लिए सफर आसान

Diwali Chhath Puja Special Train: रेल मंत्रालय ने दीपावली और छठ पूजा के लिए 110 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। रेलवे की इन 110 ट्रेनों में उत्तर रेलवे को 26 जोड़ी ट्रेन चलाने की अनुमति दी गई है। दीपावली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के बारे में रेल मंत्रालय ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर किन्नर गैंग का आतंक, सुंदर महिला बन लूटते थे वाहन

ट्वीट में बताया है कि दीपावली व छठ पूजा मनाने घर जाने वालों यात्रियों की काफी संख्या होती है। वर्तमान में चलने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। वहीं रिजर्वेशन को लेकर वेटिंग भी 200 के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए देश भर में 110 ट्रेनें सभी जोन को चलाने के आदेश दिए हैं। जिससे यात्री त्योहार में घर पहुंच सकेंगे। जिसमें उत्तर रेलवे को 26 ट्रेनें चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे को चार, पूर्वोत्तर रेलवे को चार, उत्तर पश्चिम रेलवे को चार, पूर्व रेलवे को छह, पूर्व मध्य रेलवे को छह, पूर्व मध्य तट रेलवे को आठ, दक्षिण रेलवे को छह, दक्षिण पूर्व रेलवे को आठ, दक्षिण पश्चिम रेलवे को दो, दक्षिण मध्य रेलवे को 18, पश्चिम रेलवे को 12 और दक्षिण पश्चिमी मध्य रेलवे को छह पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का लक्ष्य दिया है। सभी ट्रेनों 31 अक्टूबर से चलाया जाना प्रस्तावित है।

रेल मंत्रालय ने नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच की संख्या बढ़ाने के भी आदेश दिए है। जिससे यात्री भी कम किराए में त्योहार पर घर जा सकेंगे। बाधारहित ट्रेनों को चलाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए है। इसके अलावा यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित जानकारी देने व सहायता के लिए सभी स्टेशनों पर बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें आरपीएफ के जवानों व टीटीई को तैनात किया जाएगा। प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सक व पैरामेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी, जिससे बीमार यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

मंत्रालय ने बताया है कि रेलवे अधिकारी टिकट दलालों पर रोक लगाने, किराया से अधिक रुपये लेने वाले कर्मचारियों पर नजर रखे। पकड़े जाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सफाई व्यवस्था कराने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सावधान! तीन दिन में कट गए 600 गाड़ियों के चालान, इन सड़कों पर रहेगा रूट डायवर्ट

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग