मेरठ

Weather Update : तीन दिन और पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिये कब होगी झमाझम बारिश

Weather Update Pre-Monsoon Rain : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार, आने वाले दिनों 42 पार पहुंचने के आसार, 12 जून के बाद प्री मानसून आने की संभावना।

less than 1 minute read
Jun 09, 2021
pre-mansoon.jpg
Weather forecast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. Weather Update Pre-Monsoon Rain : मई में भले ही गर्मी से राहत मिल गई हो, लेकिन अब जून में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। जेठ के दूसरे मंगल की तपन से मेरठवासी दिनभर परेशान रहे। पारा 40 के पार जाने से लोगों को पहली बार इस मौसम में गर्मी का अहसास हुआ। मंगलवार को तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री पर पहुंच गया। यह भी समान्य से 3 डिग्री अधिक है।

मेरठ स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि फिलहाल वेस्ट यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी, जो दिन में गर्म होकर लू का रूप ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आठ जून इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ है। दिन के साथ सोमवार की रात भी गर्मी का प्रकोप अधिक रहा। गर्मी के सीजन में दूसरी बार तापमान 40 के पार पहुंचा है। इससे पहले 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 के पार गया था। वहीं बुधवार को भी तापमान और गर्मी इसी प्रकार रहने की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का तापमान 42 पार जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से तीन दिन तक धूल भरी गर्म आंधी चलने की आशंका है। इसके बाद 12 जून से मौसम में परिवर्तन की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खेत में खड़ी फसलों की सिंचाई शुरू कर दें। वहीं, आईएमडी ने 12 के बाद वेस्ट यूपी के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश (Pre-Monsoon Rain Alert) के आसार जताए हैं।

Published on:
09 Jun 2021 11:21 am
Also Read
View All
Meerut News: ‘₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ फेम शादाब जकाती की राजनीति में एंट्री? चंद्रशेखर आजाद ने नीला पटका पहनाया, पार्टी के मंच पर दिखे

दोस्त दोस्त ना रहा: बकरीद की दावत नहीं दी तो दोस्त ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से हमले का वीडियो वायरल

मेरठ का नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड: अंग-अंग काटकर भरी थी ड्रम में लाश, नींद की दवाई खिलाने के बाद किया मर्डर

‘बेटे ने पहले ही जता दी थी हत्या की आशंका’, पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल केस में नया अपडेट

पापा को भूख लगी एक फोन कॉल पर खाना लेकर पहुंचा बेटा, पिता ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने राज का किया पर्दाफाश