मेरठ

Weather Update: एक और चक्रवाती तूफान जवाद ने बढ़ाई हवा की रफ्तार, तापमान में आई तेज गिरावट

Weather Update: चक्रावाती तूफान जवाद के कारण उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना रहा है। इसके प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। यह 15 अक्टूबर तक देश के अन्य प्रदेशों तक पहुंच जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2021, 12:59 PM IST
cyclonic_jawad.jpg

weather update गुलाब और शाहीन तूफान के बाद एक और चक्रावाती तूफान जवाद अब मौसम पर असर डाल रहा है। जवाद तूफान के कारण मौसम में तब्दीली होगी और इसके कारण से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इसी के साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।

मेरठ में इस समय हवा की रफ्तार 18-20 किमी प्रति घंटा के आसपास है। वहीं न्यूनतम तापमान भी जिले का 20 डिग्री तक पहुंच गया और अधिकतम भी 31 पर टिका हुआ है। इस चक्रावाती के चलते आगामी दो दिन में हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं तापमान और अधिक कम होने की आशंका जताई जा रही है।

कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि एनसीआर और पश्चिमी यूपी में अगले तीन-चार दिनों में सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है। ज्यादातर हिस्सों में आज सुबह से ही तेज सूरज निकला है। हालांकि हवा की रफ्तार 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच है। जिससे तापमान में तेज बढ़ोतरी होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

उन्होंनें बताया कि अभी तीन-चार दिन सुबह के तापमान में गिरावट का रुख देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे भी आ सकता है। दिन के समय तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता में अपेक्षाकृत कोई सुधार नहीं आया है। आज बुधवार के दिन मेरठ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 169 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अनुमान जताया जा रहा है कि अभी आगामी दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला