2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के बाद अब पीएनजी और सीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हो गए दाम

मेरठ सहित पूरे एनसीआर में सीएनजी के दाम बढा दिए गए हैं। इस बढ़े दामों से सीएनजी वाहन स्वामियों के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई है। एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरी बार है जब आईजीएल ने इन लिक्विड गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 14 Oct 2021, 11:49 AM IST

cng_car.jpg

नोएडा. वाहन स्वामियों को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत नहीं मिल रही थी कि अब पीएनजी और सीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है। एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है। गैस के दामों में यह वृद्धि इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने की है।

यह भी पढ़ें : अमीर बनना है तो दशहरे के दिन नारियल की करें ऐसे पूजा, व्यापार में मुनाफे के साथ नौकरी में होगी तरक्की

राजधानी दिल्ली के अलावा मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित अन्य शहरों में Compressed Natural Gas (CNG) और Piped Natural Gas (PNG) के दामों में एक बार फिर वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें सुबह छह बजे से प्रभावी मानी जाएगी। एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार IGL ने पीएनजी और सीएनजी के दामों में यह वृद्धि की है। इस बढ़ोत्तरी से पेट्रोल, डीजल की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों से पहले से परेशान लोगों को बड़ा झटका लगा है।

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का कहना है कि इस वृद्धि के बाद दिल्ली में CNG का नया रेट 49.76 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, PNG की कीमतें 35.11 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गई हैं। IGL द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में PNG का नया रेट 34.86 रुपये प्रति SCM हो गया है। वहीं, इन शहरों में CNG की नई दरें 56.02 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

अन्य शहरों में CNG की नई कीमतेंः

गुरुग्राम: 58.20 रुपये प्रति किलोग्राम

रेवाड़ी: 58.90 रुपये प्रति किलोग्राम

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली: 63.28 रुपये प्रति किलोग्राम

करनाल और कैथल: 57.10 रुपये प्रति किलोग्राम

अजमेर, पाली और राजसामंद: 65.02 रुपये प्रति किलोग्राम

कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर: 66.54 रुपये प्रति किलोग्राम

दूसरे शहरों में PNG की नई दरेंः

गुरुग्राम: 33.31 रुपये प्रति SCM

रेवाड़ी और करनाल: 33.92 रुपये प्रति SCM

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली: 38.37 रुपये प्रति SCM

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक ट्वीट में कहा है कि PNG कस्टमर्स IGL Connect Mobile App पर सेल्फ बिलिंग ऑप्शन को चुनकर 15 रुपये का इंस्टेंटिव प्राप्त कर सकते हैं।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी कीमतों में बंपर तेजी, ये है आज कीमती धातुओं के दाम