2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी कीमतों में बंपर तेजी, ये है आज कीमती धातुओं के दाम

Gold-Silver Price Today: त्यौहारी मौसम में दोनों की कीमती धातुओं के दामों में तेजी आनी शुरू हो चुकी है। आज बाजार खुलते ही सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 14 Oct 2021, 11:29 AM IST

gold-silver_price_today_.jpg

Gold-Silver Price Today: आज बाजार खुलते ही सोना और चांदी की कीमत में बंपर उछाल आया। आज सोना के दाम में 730 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई तो वहीं चांदी में भी 1330 रुपये प्रति किग्रा की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज सोने के दाम 49050 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 64380 रुपये प्रति किग्रा है। बाजारी भाव खुलने के बाद मेरठ के सराफा बाजार में भी तेजी जा रही है। त्योहारों पर दोनों ही कीमती धातुओं की मांग अधिक बढ़ गई है। जिसके कारण दामों में भी तेजी आ रही है।

यह भी पढ़ें : Navratri 2021 : नवमी की पूजा के साथ ही आराधना का पर्व नवरात्रि का समापन


इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा हैं। जिसे लेकर सराफा बाजार में भी चहल-पहल दिखाई दे रही है। त्योहारी सीजन पर हर कोई सोना-चांदी को खरीदना शुभ मानता है। वैश्विक बाजार में मंदी के चलते इस बार सोना-चांदी के की कीमत पिछले साल से काफी ज्यादा है। सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम स्थिर ना होना भी ग्राहकों में खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है। आज गुरुवार को मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 730 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया। इस दौरान चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है।


एक किलोग्राम चांदी के दाम 1330 रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए। जानकारों का कहना है कि विदेशी बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में आए सुधार का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है। इससे पहले बुधवार को मेरठ सराफा बाजार में सोना 48320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 63050 रुपये प्रति किलो पर थी।


चांदी की बात करें तो आज इसमें तेजी दर्ज की गई। आज गुरुवार को मेरठ के सराफा बाजार में चांदी 1330 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। इसके दाम 64380 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी और अमेरिका में प्रोत्‍साहन पैकेज की घोषणा में हो रही देरी के कारण सोने के भाव में उछाल दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : अमीर बनना है तो दशहरे के दिन नारियल की करें ऐसे पूजा, व्यापार में मुनाफे के साथ नौकरी में होगी तरक्की

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश