मेरठ

Weather Update: रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, नोएडा का तापमान 44 के पार

Weather Update: रविवार सीजन का सबसे गर्म दिया रहा। बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो नोएडा का तापमान 44.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज मौसम ऐसे ही बना रहने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
May 22, 2023
Weather Update: रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, नोएडा का तापमान 44 के पार
नोएडा का तापमान 44 के पार

weather update मई का मौसम अब गर्म होने लगा है। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिम यूपी में रविवार को भीषण गर्मी पड़ी। रविवार इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा।

पश्चिम यूपी के कई जिलों का तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच बना हुआ है। नोएडा का तापमान रविवार को 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि बुलंदशहर का तापमान रविवार को 43 डिग्री पर पहुंच गया। मेरठ में रविवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।

आज मौसम में गर्मी बरकरार रहेगी। मेरठ में आज तापमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं तापमान बढ़ने से छुट्टी के दिन लोग दिनभर घरों में कैद रहे।

लगातार तापमान बढ़ने से आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। दिन में गर्म हवाएं लू का एहसास करा रही हैं। तापमान बढ़ने का असर बाजारों में भी देखा जा रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक गर्मी और परेशान करेगी। तापमान बढ़ने के साथ-साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है।

Published on:
22 May 2023 07:48 am