यूपी के जिलों में फरवरी माह में अप्रैल जैसी गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। कई जिलों में तापमान 31 डिग्री से अधिक तक पहुंच रहा है।
यूपी के पूर्वांचल जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लखनऊ और वाराणसी में सोमवार को तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि सुबह-शाम के समय हल्की ठंड भी पड़ रही है। लेकिन दोपहर के समय धूप तेज होने से गर्मी पड़ने लगी है। आज मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली है।
सोमवार को हवा की रफ्तार बहुत कम रही। लेकिन धूप ने अपना रंग दिखाया। इससे तापमान बढ़ा और सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। इससे उमस महसूस की गई। गोरखपुर, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
वहीं मेरठ में तापमान समान्य से 7 डिग्री अधिक तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री पर पहुंच गया है। यह समान्य से 4 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी आज 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Kashi में 461 करोड़ रुपये से बनेगा Ropeway transport, एक बार में 45 सौ यात्री करेंगे सफर
उन्होंने बताया कि इस बार फरवरी में तापमान बढ़ा है। पिछले कई दशकों के बाद ऐसा हो रहा है। जनवरी में जहां घना कोहरा छाया रहा और नम पछुआ हवाएं चलीं, वहीं फरवरी में शुरूआत से तापमान में उतार-चढ़ावा जारी है। पूर्वांचल के जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। 24 घंटे में ही एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। इससे पहले औसत तापमान रविवार को 14.2 डिग्री सेल्सियस था। औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिक ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।